आशा संगिनियों ने सीएचसी फूलपुर में मानदेय कटौती और लंबित भुगतान को लेकर chc अधीक्षक के मध्यम से सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
फूलपुर (आजमगढ़)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलपुर में कार्यरत आशा संगिनी व आशा बहनों को बीते कई महीनों से गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा संगिनी जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने फूलपुर सामुदायिक चिकित्सा प्रभारी डॉ अखिलेश यादव के मध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ को पत्र/ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि सीएचसी फूलपुर में तैनात बीएएम (ब्लॉक अकाउंट मैनेजर) रवि कुमार द्वारा आशा व संगिनी बहनों के पारिश्रमिक/मानदेय में लगातार कटौती की जा रही है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।
आशा संगिनी जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि
टीबीआई (TBI) का भुगतान अगस्त 2024 से जनवरी 2026 तक नहीं किया गया है।
एचवीवाईसी (HVYC) प्रशिक्षण का वर्ष 2024 का भुगतान अब तक लंबित है।
नवंबर 2025 में शासन से प्राप्त बजट में भी कटौती कर भुगतान किया गया।
जननी सुरक्षा योजना एवं नसबंदी का भुगतान कई महीनों से आशा व लाभार्थियों दोनों का रुका हुआ है।
जुलाई 2025 में केवल आंशिक भुगतान किया गया।
अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संस्थागत प्रसव कराने पर आशाओं के प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियों द्वारा वापस कर दिए जाते हैं, जिससे भुगतान में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सीएचसी फूलपुर पर लंबित समस्त बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि आशा बहनों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर आशा संगिनी शशि कला, लक्ष्मीना देवी, वंदना, मीरा, नीतू, आरती, सुनीता, रीता, मानसा, कुसुम सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आशा संगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।






















































Leave a comment