Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में दीदारगंज चौक पर खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन | सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव — GGS News 24

दीदारगंज, आजमगढ़।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत दीदारगंज चौक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला।
खिचड़ी भोज में खरसहन खुर्द, खरसहन कला, इमादपुर, खेतापटी, किशुनीपुर, संग्रामपुर, बेला, आमगांव सहित आसपास के गांवों एवं मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने लाई-चूरा, भेली, तिलकूट, गट्टा के साथ स्वादिष्ट खिचड़ी का आनंद लिया।
इस नेक पहल की क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। आयोजन में देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, विनोद यादव, दीपक मौर्य, अभिषेक अस्थाना, रविकांत पटवा, विकास, ऋषिकांत यादव, अखिलेश, जितेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, उपेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान, नरेंद्र, अब्दुल्लाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, प्रवीण यादव, कल्लू बाबा सहित अनेक लोग व्यवस्था में जुटे रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh