Crime News / आपराधिक ख़बरे

सोशल मीडिया पर महिला की छवि धूमिल करने वाला शातिर अभियुक्त , नाम बदलकर लखनऊ में छिपा था अपराधी, थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

आजमगढ़: थाना रौनापार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया अपराध के विरुद्ध प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो महिला की सामाजिक छवि को धूमिल करने में संलिप्त था।
प्रकरण में एक महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रौनापार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त द्वारा योजनाबद्ध तरीके से साइबर माध्यम का दुरुपयोग कर महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुँचाई जा रही थी।साइबर सेल द्वारा किए गए तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं सर्विलांस के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके उपरान्त थाना रौनापार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सरोजनी नगर क्षेत्र, जनपद लखनऊ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से: 01 स्मार्ट मोबाइल फोन (जिसका प्रयोग अपराध में किया गया), 01 फर्जी आधार कार्ड (नाम बदलकर उपयोग किया गया), सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित डिजिटल डेटा बरामद कर विधिक रूप से कब्जे में लिया गया है।
अभियुक्त का नाम शादाब शाहिद खान अभिषेक पिता का नाम असलम राजेश रावत पहचान का आधार वास्तविक पहचान फर्जी आधार कार्ड
मूल निवास जनपद आजमगढ़ लखनऊ (नाम बदलकर निवास) में पुलिस से बचने हेतु पहचान छिपाया।
अभियुक्त द्वारा पीड़िता की वास्तविक फोटो को प्राप्त कर उसे डिजिटल रूप से एडिट किया गया तथा अश्लील स्वरूप में परिवर्तित कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। इसके साथ ही अभियुक्त द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों को लगातार डराने-धमकाने का कार्य किया गया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से प्रताड़ित रही। वास्तविक शादाब / शाहिद खान पुत्र असलम, फर्जी नाम: अभिषेक पुत्र राजेश रावत है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh