Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीहपुर हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दीदारगंज - आजमगढ़ । दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर गांव में सावन माह के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग कांवरिया संघ द्वारा गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद हवन पूजन के पश्चात आयोजित इस भंडारे में गांव एवं आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में राजवीर सिंह बंटी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गांव के कांवरियों द्वारा जलाभिषेक के बाद हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारे के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान छविराम यादव, राजवीर सिंह, बबलू मौर्य, राजन पांडेय, जितेंद्र यादव, डब्लू मौर्य, मोनू कश्यप, अखंड प्रताप सिंह, सियाराम गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, छोटेलाल कश्यप, आद्या प्रसाद आदि का सहयोग रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh