मेडिकल कॉलेज जौनपुर में फिजियोलॉजी विभाग द्वारा Physiophantom–I कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न
जौनपुर: मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. रुचिरा सेठी के दिशा निर्देश में Physiology विभाग के विभागाध्यक्ष डा० संजीव कुमार यादव द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2025 को फिजियोलॉजी विभाग के क्लीनिकल लैब में "Physiophantom – I" नामक एक विशेष शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में प्रो. रुचिरा सेठी, प्राचार्य, उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने कहा कि —
"Physiophantom – I जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को चिकित्सकीय ज्ञान की गहराइयों से जोड़ते हैं। केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। मैं डॉ. संजीव कुमार यादव और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि भविष्य में इस प्रकार के और भी नवोन्मेषी कार्यक्रम हमारे महाविद्यालय में आयोजित होते रहेंगे।"
उन्होंने उपस्थित निर्णायकों, विभागीय शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें इस शैक्षणिक यात्रा में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकीय छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार से जोड़ना था।
कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में डॉ. आशीष यादव, डॉ. भारती यादव, डॉ. विनोद बिंद, डॉ. सरिता पांडे और डॉ. राजश्री यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सक डॉ. चंद्रभान, डॉ. आदर्श यादव, डॉ. बृजेश,
डॉ. अजय यादव , डॉ. मुदित चौहान, डॉ. पूजा पाठक एवं डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल, डॉ. कुलदीप गुप्ता, डॉ. आसिफ, डॉ. उस्मान, डॉ. मतिन अहमद, डॉ.प्रतीक सिंह, डॉ. शाकिर हामिद एवं डॉ. दिग्वेश यादव तथा कार्यक्रम में MBBS के पैरा 4 (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस आयोजन के संयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार यादव, फिजियोलॉजी विभाग के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और सफल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह और गर्व की भावना देखी गई। यह आयोजन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी एक प्रेरक पहल साबित हुआ।


















































Leave a comment