गैंगेस्टर के तहत अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त की पहचान राहिल खान के रूप में हुई है, जो इस्लामपुरा का निवासी है
पुलिस के अनुसार, राहिल खान अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित कर रहा था, जो जनपद स्तर पर सक्रिय था दिनांक 16.01.2025 को ग्राम छिछोरी एवं बगवार के मध्य अभियुक्त राहिल खान द्वारा गौवंशीय पशु का वध कर प्रतिबंधित मांस विक्रय हेतु ले जाते हुए पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित मांस तथा प्रतिबंधित मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए थे इस सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 16/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है गिरफ्तारी का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग में मामूर थे इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राहिल खान अपने घर इस्लामपुरा में मौजूद है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को इस्लामपुरा, कस्बा बिलरियागंज स्थित उसके घर के पास से घेराबंदी कर समय करीब 05:50 बजे गिरफ्तार किया गया

















































Leave a comment