Accidental News / दुर्घटना की खबरें

आजमगढ़ में मजदूरों से भरी ढलाई मशीन गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत, 8 मजदूर घायल, छत ढालकर घर जाते समय हुआ हादसा

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा हुसैनगंज के निकट देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी पांच घायल मजदूरों को इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल लाया गया। इस हादसे में आधा दर्जन मजदूरों को मामूली चोटे आई थी जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई थी। घायल मजदूर में तीन मजदूर मऊ जिले के रहने वाले हैं जबकि दो मजदूर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मऊ से छत की ढलाई करने आए थे 18 से अधिक मजदूर
मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रैक्टर के चालक रवि कुमार ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के इटोरा हुसैनगंज के निकट छत की ढलाई करने के बाद सभी मजदूरों को ढलाई मशीन पर बैठा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार र ट्रक ने ढलाई मशीन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए जिन्हें आस-पास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई थी।
ट्रक की टक्कर के बाद बेहोश हो गए दो मजदूर
वहीं मजदूर रवि कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने के बाद एक मजदूर की मौत के बाद दो मजदूर मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मृतक मजदूर की पहचान प्रकाश राम 42 पुत्र अरविंद राम सूतरही थाना मोहम्मदाबाद मऊ के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूर में लाल बिहारी यादव 60 पुत्र चंद्रदेव भी सूतरही के थे। दुर्जन राम 48 पुत्र शिव चंद्र, प्रेमचंद 50 पुत्र रैमल, हरिद्वार 44 पुत्र बसंता और धर्मराज 27 पुत्र झारखंडे घायल हैं। दुर्जन राम और प्रेमचंद आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि हरिद्वार और धर्मराज मऊ जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मजदूर रवि कुमार ने बताया कि हम सभी मजदूर काम निपटाकर अपने घर पहुंचना चाहते थे पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर आजमगढ़ के अस्पताल में देर रात तक डटे रहे। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh