National News / राष्ट्रीय ख़बरे

बरेली मुरादाबाद रेलवे स्‍टेशन पर लड़कियों की मुंह द‍िखाई, फ‍िर..., देह व्यापार गिरोह का फिल्मी नेटवर्क बेनकाब

बरेली-मुरादाबाद से जुड़े देह व्यापार और मानव तस्करी गिरोह का बड़ा नेटवर्क पुलिस ने उजागर किया है। गिरोह लड़कियों की मुंह दिखाई रेलवे स्टेशन पर कराता था। फिल्मी अंदाज में कोडवर्ड और रंगों से सौदेबाज़ी होती थी। सरगना सचिन ठाकुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि पुलिस अभी कई लड़कियों की तलाश कर रही है।
By ADITYA KUMAR
Edited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 06:44:07 PM (IST)
Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 06:44:07 PM (IST)
Join करें
रेलवे स्‍टेशन पर लड़कियों की मुंह द‍िखाई, फ‍िर..., देह व्यापार गिरोह का फिल्मी नेटवर्क बेनकाब
देह व्यापार गिरोह के कई जिलों तक जुड़े तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

यूपी डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में फैले एक बड़े देह व्यापार और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फिल्मी अंदाज में काम करता था। लड़कियों की बोली मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाई जाती थी। टिकटघर और वेटिंग एरिया में उनकी "मुंह दिखाई" कराई जाती थी। यहां पर तीन-चार लोगों की ड्यूटी रहती थी ताकि कोई लड़की भाग न सके। कोडवर्ड और कपड़ों के रंग से पहचान तय की जाती थी। ग्राहक द्वारा कोड बताने के बाद लड़की का चयन होता और फाइनल होने पर उसे गोशाला या किराए के कमरों में भेजा जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह सिर्फ कांशीराम नगर या गोशाला तक सीमित नहीं था। लड़कियों को अमरोहा और अन्य जिलों में भी भेजा जाता था। बरेली, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश तक इसके तार जुड़े पाए गए हैं। गिरोह सप्ताह में कई बार रेलवे स्टेशन और रोडवेज बदल-बदलकर लड़कियों को लेकर जाता था ताकि पहचान न हो सके।

गिरोह का सरगना सचिन ठाकुर बरेली के अतरछेड़ी गांव का रहने वाला है। पहले वह ट्रेनों में चोरी करता था और उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। धीरे-धीरे उसने महिलाओं जैसे पिंकी और हसीना के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा शुरू किया। पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद सचिन ठाकुर, हसीना और विकास चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिंकी की डायरी से करीब 200 नंबर मिले
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिंकी की डायरी से करीब 200 मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस का मानना है कि इन नंबरों से कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आएंगे। अधिकांश नंबर फिलहाल बंद हैं, लेकिन ट्रेसिंग के जरिए पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, हसीना द्वारा खरीदी गई एक महिला की तलाश के लिए बरेली समेत कई जिलों में दबिश दी गई, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की कई टीमें पूरे गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh