श्री राम जन्म की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
देवरिया।बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पचौहा वार्ड में स्थित
संकट मोचन हनुमान मंदिर पर चल रहे श्री राम कथा के तिसरे दिन कथा कथा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र मिश्रा पप्पू द्वारा व्यास पीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया गया।
कथावाचक विशंभर शरण जी महाराज ने श्री राम जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान के जन्म के कई कारण है रामचरितमानस के माध्यम से उदाहरण देते हुए बताया कि जय विजय के श्राप के कारण, नारद के श्राप के कारण, मनु शतरूपा की तपस्या के कारण, साथ ही अन्य कारणो उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अनित, अत्याचार, और धर्म की हानि हुई तब तक भगवान ने अलग-अलग रूपों में अवतार लेकर धरती के भर को उतारा विशेष मनु-शतरूपा की चर्चा करते हुए कहां की चौथे पन में महाराज मनु एवं सतरूपा को लगा कि जीवन बिना भगवान की भक्ति के व्यर्थ जा रहा है इसलिए उन्होंने अपने बेटे को राज सत्ता सौंप कर तपस्या करने नैमिषारण्य तीर्थ की ओर चल पड़े।
पति-पत्नी 23000 वर्ष तक कठिन तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर प्रभु चतुर्भुज रूप में दर्शन देकर मनु सतरूपा से वर मांगने के लिए कहा महाराज मनु ने कहा प्रभु अगर देना ही है तो मुझे आप जैसा पुत्र चाहिए भगवान ने कहा कि महाराज अपने चौथे पन में तपस्या की है इसलिए अगले जन्म में जब आप महाराज दशरथ और कौशल्या के रूप में अयोध्या में रहेंगे तो उसे समय मैं पुत्र बनाकर के आऊंगा। वर देकर भगवान अंतर्ध्यान हो गए वरदान के अनुसार चक्रवर्ती महाराज दशरथ को चौथे पन में पुत्र की चिंता होने लगी और अपने गुरुदेव वशिष्ठ से पुत्र प्राप्ति के लिए उपाय पूछा जिस पर वशिष्ठ जी ने धैर्य बढ़ाते हुए कहा राजन चिंता मत कीजिए आपको एक नहीं चार-चार पुत्र पैदा होगे।
धरहु धीरज होहिए सुत चारी।
त्रिभुवन सकल विदित भय हारी।।
प्रभु का आगमन हुआ चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के दिन भगवान दशरथ और कौशल्या के समक्ष चतुर्भुज रूप में प्रकट हुए मां कौशल्या ने कहा प्रभु आप तो बेटा बनने की बात कहे थे आप चतुर्भुज रूप में दर्शन दे रहे हैं बेटा बनिए मां ने हाथ जोड़कर प्रार्थना किया
कह दुई कर जोरी स्तुति तोरी,
केहि विधी करहू अनंता।।
मां कौशल्या के प्रार्थना पर भगवान चतुर्भुज रूप रूप त्याग कर तुरंत बालक बनकर कौशल्या की गोद में आ गए भगवान के जन्म उत्सव पर पूरा पंडाल जय श्री राम हर हर महादेव से गूंज उठा प्रभु श्री राम के बालक रूप की झांकी देखकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
कथा के दौरान भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा पप्पू ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जयसवाल , कौशल किशोर तिवारी ,श्री प्रकाश पाल , सचिन सिंह , रामनिवास उपाध्याय , वीरेंद्र मिश्र , राघवेंद्र शुक्ला , ध्रुव धर द्विवेदी , श्याम जी मिश्रा, रवीन्द्र पाल, उदयभानपाल,पारसनाथ,
विद्यासागर मिश्र, मनोज सिंह,रतन मिश्रा, विनोद, बैजनाथ पाल, राजेश सिंह, मनोज मिश्र,साहब यादव,बीरवल, कैलाश यादव, परशुराम,रामवेलास, त्रिभुवन पाल,श्याम मिश्र, सोनू सिंह मोनू सिंह के साथ अन्य श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।























































Leave a comment