रालोद जिला उपाध्यक्ष की पुत्री का निकाह धूमधाम से संपन्न
•सलाहुद्दीनपुर में सजी महफिल, नूरफातमा व मोहम्मद उमर बने हमसफर
दीदारगंज (आजमगढ़):स्थानीय क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकमल की पुत्री नूरफातमा का निकाह बड़े ही धूमधाम और खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। निकाह समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी से आयोजन की रौनक बढ़ गई।
निकाह की रस्म धार्मिक परंपराओं और इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार अदा की गई। महुवारा खुर्द से आए कारी शमसुद्दीन ने पवित्र कुरान की आयतों की तिलावत कर निकाह की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद शहाबुद्दीन के पुत्र मोहम्मद उमर ने नूरफातमा को निकाह में कुबूल कर जीवनसंगिनी बनाया।
निकाह संपन्न होने के बाद दूल्हा मोहम्मद उमर ने समारोह में मौजूद सभी बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए दुआएं दीं।
समारोह में ग्राम प्रधान राम अशीष यादव, पल्थी के भावी महाप्रधान पद के प्रत्याशी शाहिल आजमी, राम अजोर गौतम, मोहम्मद अरशद, शहाबुद्दीन, समाजसेवी महताब आलम तथा जुलकदर डेमरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और बाराती मौजूद रहे।
पूरा सलाहुद्दीनपुर गांव देर रात तक जश्न और मुबारकबाद के माहौल में सराबोर रहा।






















































Leave a comment