क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में एनसीसी शिविर CATC-154 का शुभारंभ, 350 कैडेट्स लेंगे सैन्य प्रशिक्षण
देवरिया। मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर ब्लॉक के भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को 49 यूपी बटालियन एनसीसी, देवरिया के तत्वावधान में आयोजित CATC-154 शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन जिले के विभिन्न 15 कॉलेजों से पहुंचे प्रतिभागी कैडेट्स ने बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण कर अपना पंजीकरण कराया।
इसके उपरांत कैडेट्स को शिविर की दैनिक दिनचर्या एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स सुबह पीटी, परेड, योगा, ड्रिल तथा अन्य सैन्य गतिविधियों में भाग लेते हुए आगामी 10 दिनों तक अनुशासन एवं सैन्य कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
शिविर के कैम्प कमांडेंट कर्नल सुनील जैठैलिया ने उद्घाटन संबोधन में कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि एक एनसीसी कैडेट का देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने तथा प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि CATC-154 शिविर में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से कुल 212 एसडी (सीनियर डिवीजन) एवं 138 एसडब्ल्यू (सीनियर विंग) कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।























































Leave a comment