अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: दिनेश राय
लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में मऊ कलेक्ट्रेट बार का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मऊ। घोसी ।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उनके चैंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में आज मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता और महामंत्री (मंत्री) सतिराम यादव के कुशल संचालन में कलेक्ट्रेट परिसर में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने लखनऊ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्यायपालिका के स्तंभ पर हमला करार दिया।
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।
विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल
जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन
से मिला। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले और चैंबर तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
क्षतिपूर्ति की मांग:
अध्यक्ष ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और चैंबरों का पुनर्निर्माण कराया जाए।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्टअधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में तत्काल 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' को लागू किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित पूर्वमंत्री अतुल राय, अरविंद सिंह, उमाशंकर यादव, रफी उल्ला, राजेंद्रयादव, पूर्वमंत्री संजय सिंह ,रामप्रकाश सिंह, पंकजराय, संतोषश्रीवास्तव ,हरि उपाध्याय ,आशीष राय, सतीशकुमारपांडेय ,भारी संख्या में वकील उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में इस दमनकारी नीति का विरोध किया।























































Leave a comment