जाति विशेष को लेकर वीडियो अपलोड कर सौहार्द बिगाड़ने को लेकर एक गिरफ्तार।
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने, कमेंट करने के आरोप में गुड़िया उर्फ अभिजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला गीत गाकर वीडियो अपलोड किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 19 मई 2026 को अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक गीत गाया गया था, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी।आरोपी की पहचान गुड़िया उर्फ अभिजीत, पुत्र रामनाथ प्रसाद, निवासी कुड़हनी, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को करीब 11:30 बजे बोझी बाजार क्षेत्र से हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार और सीओ जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी गुड़िया उर्फ अभिजीत के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस प्रशासन ने जनता से सोशल मीडिया पर संयम बरतने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट से बचने की अपील की है।























































Leave a comment