Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने स्वगणना/जनगणना का कार्य संपन्न

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज मैं जनगणना इंचार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप पूर्व सांसद देवरिया गोरखपुर प्रसाद जायसवाल के आवास पर पहुंचकर स्वगणना/जनगणना का कार्य संपन्न कराया इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल द्वारा भी अपनी स्वगणना जनगणना प्रक्रिया पूर्ण की गई।
स्वगणना  जनगणना पूर्ण होने के बाद संबंधित पुष्ट संदेश एवं मेल प्राप्त हुआ इस दौरान जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसके माध्यम से देश की वास्तविक जनसंख्या सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का सही आकलन किया जाता है सभी नागरिकों से अपील की गई कि वह जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा स्वगणना प्रक्रिया को समय से पूर्ण कर राष्ट्र हित के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh