Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ

देवरिया ।जिले में शुक्रवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने परशुराम चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय से आशा, आंगनबाड़ी और सहायिका के साथ फीता काटकर और घरों में दस्तक देकर इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी।

इस दौरान सीएमओ ने कहा कि दस्तक अभियान शुरू हुआ। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जिले में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, जेई/एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार सहित बुखार के लक्षण वाले मरीजों सहित कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी। जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीम हैं। एक आशा को रोजाना 15 घरों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी मरीजों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराया जाएगा। संचारी रोगों के खतरे व बचाव की देंगी जानकारी आशा कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों के खतरे व बचाव की जानकारी देंगी। नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने घर के आस-पास एवं घरों में सात दिन से अधिक समय तक किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने देंने, कूलर में भरे पानी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों, टूटे हुए टायर, अन्य बर्तनों के पानी को साफ करने के साथ ही घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ वेक्टर बार्न डिजिज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ हरेंद्र कुमार, अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एचईओ लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि सहित आशा, आंगनबाडी मौजूद रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh