सरयू नदी में फंसी कंबाइन, ट्रैक्टर और ग्रामीणों की मदद से निकला गया बाहर
देवरिया।लार थाना क्षेत्र के चूरिया नदौली से महालमंझरिया जा रही एक कंबाइन मशीन सरयू नदी पार करते समय बीच धारा में फंस गया। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
बताया जा रहा है कि फसल कटाई के लिए कंबाइन को महालमंझरिया ले जाया जा रहा था। नदी में पानी और दलदल अधिक होने से मशीन बीच में ही धंस गई और आगे नहीं बढ़ पाई। ड्राइवर ने काफी प्रयास किया, लेकिन कंबाइन मशीन खड़ी रह गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई और करीब कई ट्रैक्टर मंगवाए गए। इसके बाद रस्सों और लोहे की जंजीरों के सहारे सभी ट्रैक्टरों को कंबाइन से बांधकर एक साथ खींचा गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कंबाइन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मशीन बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कंबाइन मालिक ने सभी ग्रामीणों और ट्रैक्टर चालकों का आभार जताया। इस दौरान नदी किनारे आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही।




















































Leave a comment