Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उसुरी बुजुर्ग में खेतों में लगी आग से 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

घोसी। मऊ। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग गांव के सिवान में स्थित मुसहर बस्ती के पास अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की छः बीघा के लगभग गेंहू की फसल जल कर खाक हो गई। तेज हवाओं से आग की चपेट में आकर लगभग 5 से 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों में काम कर रहे किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खड़ी गेंहू की फसल में लगी आग से महावीर, केशव, शिवधनी यादव, भानु प्रताप, दूधनाथ, राजेश यादव और शिवभान यादव आदि की 6बीघा के लगभग फसलें जलकर नष्ट हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आसपास के अन्य खेतों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh