मऊजंक्शन से 11अप्रैल से 25जुलाई तक प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन।
मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09195/09196 प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से 25 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा मऊ से 12 अप्रैल से 26 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 09195 प्रतापनगर-मऊ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 25 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को प्रतापनगर से 16.00 बजे प्रस्थान कर वडोदरा से 16.25 बजे, गोधरा से 17.46 बजे, दाहोद से 18.38 बजे, रतलाम से 20.20 बजे, कोटा से 23.53 बजे, दूसरे दिन गंगापुर सिटी से 01.35 बजे, बयाना से 03.10 बजे, रूपबास से 03.30 बजे, आगरा कैंट से 04.40 बजे, फतेहाबाद से 05.47 बजे, बाह से 06.22 बजे, इटावा से 08.25 बजे, गोविन्दपुरी से 09.55 बजे, प्रयागराज जं. से 13.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.37 बजे, बनारस से 15.10 बजे, वाराणसी जं. से 15.45 बजे तथा औंड़िहार से 16.45 बजे छूटकर मऊ 18.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 09196 मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल से 26 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को मऊ से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औंड़िहार से 00.10 बजे, वाराणसी जं. से 02.20 बजे, बनारस से 02.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.47 बजे, प्रयागराज जं. से 05.35 बजे, गोविन्दपुरी से 08.55 बजे, इटावा से 11.30 बजे, बाह से 12.17 बजे, फतेहाबाद से 12.50 बजे, आगरा कैंट से 14.25 बजे, रूपबास से 15.12 बजे, बयाना से 16.25 बजे, गंगापुर सिटी से 17.10 बजे, कोटा से 19.10 बजे, रतलाम से 22.55 बजे, तीसरे दिन दाहोद से 00.13 बजे, गोधरा से 01.24 बजे तथा वडोदरा से 02.55 बजे छूटकर प्रतापनगर 03.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।





















































Leave a comment