महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बिलरियागंज।बिलरियागंज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के श्रीनगर, पटवध, जैगहां, शहाबुद्दीनपुर, बिलरियागंज, झारखण्डेय महादेव, जलालपुर गद्दोपुर, शिवनगर, भीमबर, शेरपुर, भैंसहा और बालमपट्टी सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
भोर होते ही शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भैंसहा-बालमपट्टी में नवनिर्मित शिव मंदिर का विधिवत उद्घाटन भी इस अवसर पर संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन कराया गया। इसके बाद हरिकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे। आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद मिश्र, पंडित दिनेश पांडेय, शशिकांत मिश्र, दीपक मिश्र, लालजी सिंह, उमेश सिंह, पिंटू तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिलरियागंज में शिव झांकी निकाला गया जिसमें हाथी घोड़ा डीजे आदि के साथ नाचते गाते हुए सहाबुद्दीनपुर शिव मंदिर पर समापन किया गया मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे,अब्ररिश दुबे, चंद्र पाल, संजय आदि लोग उपस्थित रहेhttps://t.co/mQFqZUnDMk pic.twitter.com/39E2nr9BER
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) February 15, 2026



















































Leave a comment