Crime News / आपराधिक ख़बरे
नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी , हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
फरिहा,आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा से मोहम्मदपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर के पास एक ईंट भट्ठे के निकट शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नहर के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव दिखने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक अधेड़ उम्र का बताया जा रहा है, जिसने पीले रंग का लोअर और शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों को कहना है कि यह व्यक्ति कहीं दूसरी जगह का है इधर का दिखाई नहीं दे रहा है।
मौके पर निजामाबाद थाना और फरिहा चौकी की पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी रही।



















































Leave a comment