Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा  के अंतर्गत विधानसभा अतरौलिया के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि डॉ संग्राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से किया गया कार्य निश्चित रूप से सफलता प्रदान करता है ।खेल में अपार संभावनाए होती है ।विशिष्ट अतिथि विकासखंड  अधिकारी कोयलसा के  सागर सिंह  द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल की बदौलत अपनी और अपने क्षेत्र की पहचान बढ़ाते हैं अध्यक्षता कन्हैयालाल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया और कहा कि खिलाड़ी देश की आन बान शान है। कार्यक्रम के आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुनीर अहमद प्रेमचंद अजीत कुमार  अमित कुमार गया प्रसाद लालचंद वर्मा   दाताराम विकास कुमार सर्वेश कुमार अनेक लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh