विद्यालय मर्जर नीति के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन
•उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर, 27 जून। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर द्वारा विद्यालयों के प्रस्तावित मर्जर के विरोध में आज जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के लिए जिले भर से शिक्षक एकजुट होकर तिकोनिया पार्क से जिला कार्यालय तक पहुँचे और मर्जर नीति के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया।जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को एक-दूसरे में मिलाने की प्रक्रिया से गांवों के स्कूलों के बंद होने का खतरा है, जिससे गरीब और दूरदराज के बच्चों की शिक्षा बाधित होगी। विशेषकर, इससे बालिकाओं की शिक्षा पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह नीति शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की भावना के विपरीत है।जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने कहा कि सरकार किसी भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय को बंद नहीं कर सकती, फिर भी मनमाने तरीके से निर्णय थोपे जा रहे हैं। यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर इस नीति के विरोध में संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं पूर्व मंडल ऑडिटर शमीम अहमद ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे मर्जर के पक्ष में कोई सहमति पत्र न दें। जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि जब तक प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष की सहमति नहीं होगी, विद्यालयों का मर्जर नहीं किया जा सकता।प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह ने दो टूक कहा कि इस नीति के खिलाफ हर हाल में संघर्ष किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रपाल राजभर ने जानकारी दी कि विरोध प्रदर्शन में जिले भर के शिक्षकों की भारी भागीदारी रही।इस अवसर पर लम्भुवा ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, जिला संयुक्त संगठन मंत्री देशराज, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, संगठन मंत्री अरुण सिंह, प्रचार मंत्री राहुल मिश्रा, कार्यकारी विनोद शर्मा, संगठन मंत्री फिरोज अहमद, मुनीन्द्र मिश्रा, केशी मिश्रा, ब्लॉक मंत्री वैभव भटनागर, संतोष सिंह, दीपेन्द्र सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप यादव, इंद्रेश यादव, सौरभ राजभर,वेद प्रकाश मिश्र प्रमोद सिंह अनिल उपाध्याय श्रवण कुमार छोटे लाल ओम प्रकाश पीयूष कुमार आलोक सिंह अंत्री प्रसाद कमलेश गिरि बृजेश कुमार राम बहादुर सिंह आनंद प्रकाश विश्वकर्मा देवी प्रसाद पाल मनोज कुमार दशरथ लाल जनार्दन संजीत सिंह अंकलेश मुनीन्द्र यादव सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मर्जर योजना को जनविरोधी बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की।

























































Leave a comment