Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हत्या को लेकर गांव में तनाव। ए एस पी व एसपी ने संभाला मोर्चा

देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वर तिवारी की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ए एस पी व एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। स्थिति को देखते हुए सीओ गौरव सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी विंध्याचल शुक्ला समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। परिजनो ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh