Crime News / आपराधिक ख़बरे

महुआ दी पुलिस को मिली सफलता, आयुष सिंह अपहरण कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। महुआडीह पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में दो आरोपियों को शुक्रवार को लीलापुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना महुआडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 225/2026 में विवेचना के दौरान दोनों की भूमिका तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सामने आई।
28 सितंबर को एक महिला ने अपने पुत्र आयुष सिंह के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 29 सितंबर को आयुष को गोरखपुर के पैडलेगंज के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दूसरे व्यक्तियों के नाम पर सिम हासिल कर अपने सहयोगियों को उपलब्ध कराए थे, जिनका इस्तेमाल फिरौती मांगने में किया गया।
पुलिस ने मामले में टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट की धारा 42(3)(ई) की बढ़ोतरी करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में 
 तथा घटना में प्रयुक्त वाहन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संबंध में विवेचना जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh