Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लाखों खर्च, फिर भी सड़कों पर नालियों का बह रहा गंदा पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, बजबजाती नालियों से राहगीर परेशान

देवरिया।जनपद के नगर पंचायत लार में जल निकासी और नालियों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के  बावजूद धरातल पर तस्वीर बदहाल है। नगर के कई हिस्सों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
 दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराज है।
नगर के विभिन्न वार्डों में नालियां गंदगी और कचरे से पटी पड़ी हैं। सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। सड़क पर जमा गंदा पानी नगर की सफाई व्यवस्था की हकीकत का पोल खोल  रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर हर वर्ष बजट खर्च होता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। 
नगरवासियों के बीच चर्चा है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि ईओ से संपर्क करना मुश्किल रहता है और कई बार उनका मोबाइल बंद मिलता है।
नगरवासियों का कहना है कि जब नालियों की सफाई के लिए धन खर्च किया जा रहा है तो नालियां साफ क्यों नहीं हैं? जल निकासी की व्यवस्था बार-बार क्यों चरमरा जाती है? जिम्मेदारी तय करने की बजाय समस्या को टालने से नगरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नालियों की तत्काल सफाई कराने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। साथ ही खर्च किए गए धन और सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की भी मांग उठ रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh