Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रुद्रपुर विद्युत केंद्र का घेराव महिलाओं ने बंद कराया ऑफिस और पंखा।

देवरिया।जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कोईल गढहा मल्ल ओला में लंबे समय से जारी बिजली संकट से परेशान सैकड़ो ग्रामीणों का शनिवार को सब जवाब दे गया महिला और पुरुष विद्युत उपभोक्ताओं ने रुद्रपुर विद्युत केंद्र पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की। इतना ही नहीं घेराव के दौरान ऑफिस में चल रहे पंखे को भी महिलाओं ने बंद कर दिया और कहा कि अगर तत्काल इस समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो हम लोग यहां से जाएंगे नहीं और आगे भी इस तरह से घेराव करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh