दूसरे के नाम से जीएसटी नंबर का आवेदन कर निकले 10 करोड़
देवरिया।बरहज क्षेत्र के बड़कागांव में एक युवक का जमीन खिसक गया बताया जा रहा है कि युवक के नाम दूसरा व्यक्ति जीएसटी का आवेदन करके 10 करोड़ का कारोबार चल रहा है जब टैक्स भरने के लिए लेखपाल ने युवक के पिता कृष्णकांत मिश्र को 3 महीना पहले यह फोन आया कि आप अपने कंपनी का जीएसटी पे करें और अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यवरा बताएं जिस पर कृष्णकांत ने अपने बेटे देवेश मिश्रा को फोन करके बताया कि तुम कौन सी कंपनी चला रहे हो लेखपाल हमारे चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मांग रहे हैं यह सुनते ही देवेश मिश्रा की जमीन खिसक गई और वह बड़े-बड़े दफ्तरों का चक्कर काटने लगा देवेश ने बताया कि एक वर्ष पूर्व से या कंपनी मेरे नाम से चल रही थी जिसका जीएसटी टैक्स 10 करोड़ हो गया जानकारी होने पर मैंने जिला अधिकारी दिव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारियों का चक्कर काटना शुरू किया पिछले 3 महीना से मैं न्याय के लिए जीएसटी कार्यालय एवं डीएम ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं उन्होंने बताया कि 3 महीना पहले हमें जानकारी हुई तत्कालीन जिला अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मेरा भरपूर सहयोग किया गया लगातार प्रयास के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर आर के निर्देश पर सीओ राजेश चतुर्वेदी ने विवेचना कर संबंधित थाने में 12 जून को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएस 318 (4) व भारतीय दंड संहिता 420 के तहत फर्जी जीएसटी नंबर प्राप्त कर कंपनी चलाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया है।
पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि फर्जी जीएसटी नंबर पर कंपनी चलाने एवं 10 करोड़ रुपए निकलने का अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की जांच की जा रही है।


























































Leave a comment