Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कपरवार में 12,फिट लंबा अजगर बना कौतूहल ग्रामीणों ने किया वन विभाग सुपुर्द
देवरिया। बरहज क्षेत्र के कपरवार गांव, में निर्माण स्थल पर इंडियन रॉक पाइथन के मिलने से हड़कंप मचा। GHS मार्का ईंटों के ढेर में कुंडली मारे बैठा हुआ पाया गया।
सुबह 8:28 बजे मजदूरों ने ईंटों के बीच अजगर देखा
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई मारने की बजाय रेस्क्यू किया ।
वन विभाग बरहज रेंज को सूचना दी गई वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कपरवार पहुंचकर अजगर को सुरक्षित कर साथ ले आए।
वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
इस कार्य को लेकर हर तरफ तारीफ हो रही है। पहले लोग सांप देखकर मार देते थे, अब कानून और पर्यावरण दोनों समझ रहे हैं ।






















































Leave a comment