Crime News / आपराधिक ख़बरे

चंदौली मे चलती ट्रेन में युवक को मारी गोली

चंदौली। कुछमन रेलवे स्टेशन से सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह चलती ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारने के बाद हमलावर ने युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, हमलावर धीमी रफ्तार होने पर ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन किया और शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी रखवा दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना सहित मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सदर क्षेत्र में रविवार की सुबह-सुबह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में अचानक गोली चलने का आवाज सुनाई दिया। गोली की आवाज सुन यात्रियों में हड़कंप मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने एक युवक के सिर पर गोली मारी और उसे ट्रेन से नीचें फेंक दिया। डर के मारे किसी भी यात्री ने हमलावरों को पकड़ने का हिम्मत नही दिखाया। ट्रेन के धीमी गति होने के कारण हमलावर ट्रेन से उतरकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची जीआरपी के साथ तीन थानों की पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस टीम तत्काल हमलावर की तलाश में आस-पास के क्षेत्रों में दबिश देने लगी। पुलिस टीम ने ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी रखवा दिया।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि डीडीयू स्टेशन से दिलदारनगर जा रही ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दो संदिग्ध युवकों के बारे में पता चला है, जो कि डीडीयू स्टेशन से पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़े थे। तथा उन्ही में से एक के द्वारा दूसरे युवक को गोली मारी गयी है। सीओ ने बताया की मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। डीडीयू जीआरपी द्वारा मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा। साथ ही घटना की जांच की जा रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh