Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बालू के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद

देवरिया ।जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में बालू के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
ट्रक मालिक अनिकेत गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 5 सलेमपुर ने आरोप लगाया है कि वह अपने ट्रक से ग्राम सिसवा में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य के लिए बालू गिराने गए थे। बालू गिराने के बाद नाप-जोख को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अजीत गोंड पुत्र लिलोकी गोंड, निवासी ग्राम सिसवा ने भी भटनी थाने में तहरीर देकर ट्रक मालिक और उसके साथियों पर आरोप लगाया है कि बालू की मात्रा तय से कम निकली, जिसको लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान ट्रक मालिक व उसके साथियों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और धमकी दी।
दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद भटनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh