मनरेगा मजदूरों के पेट पर लात विकास खण्ड रानी की सराय में सरकारी धन का फर्जीवाड़ा।ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी फोटोशूट के आरोप, 15 दिनों से चल रही अनियमितता
आजमगढ़। जिले के विकास खंड रानी की सराय के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सुराई में मनरेगा योजना के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार पर मजदूरों को रोजगार दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से फोटो खिंचवाकर लाखों रुपये का बंदरबांट करने का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग 15 दिनों से सुबह 7 बजे के आसपास मजदूरों को बुलाकर बिना किसी काम के फोटो खींचे जा रहे हैं, जबकि उनके हाथों में न फरसा है और न ही कोई अन्य काम का उपकरण।
जब स्थानीय पत्रकार ने मौके पर पहुंचकर इस अनियमितता की पड़ताल की, तो ग्राम प्रधान विनोद कुमार खुद मजदूरों के फोटो लेते हुए पाए गए। गुस्साए प्रधान और एक मजदूर उमेश कुमार ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सब सरकार की 'हर घर रोजगार' योजना को धरातल पर तार-तार करने जैसा है। केंद्र और योगी सरकार की नीतियां हवा-हवाई साबित हो रही हैं, जबकि ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी कभी गांव की सुध नहीं लेते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान और स्थानीय अधिकारी मिलकर सरकार व विकास खंड को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।























































Leave a comment