Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अम्बारी में सघन चेकिंग के अंतर्गत सीज की गई गाड़ी तो कइयों के कटे चालान
अंबारी - आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी में चौकी प्रभारी द्वारा किया गया सघन चेकिंग ,चेकिंग के अंतर्गत चौकी प्रभारी हितेंद्र सिंह द्वारा 19 दुपहिया वाहनों की चालान तथा एक चार पहिया वाहन सीज किया गया। चालान किये गए वाहन मालिकों के पास या तो वाहन के पेपर नहीं थे या फिर बिना हेलमेट ड्रायविंग करने के कारण चालान किये गए।
वहीं दूसरी तरफ चेकिंग कर रहे एस आई शिव प्रसाद सिंह द्वारा 9 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया। जबकि सच्चाई है कि गाड़ी चलाते समय गाड़ी के कागज के साथ साथ हेलमेट पहनना आवश्यक होता जिसमें खुद की सुरक्षा और जिंदगी की बात होती है। हेलमेट पहने सुरक्षित यात्रा करें।



























































Leave a comment