ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
देवरिया। देर रात करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नवापार निवासी 34 वर्षीय भीमल पुत्र स्वर्गीय बिजई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, भीमल रात को अपने घोठा से घर लौट रहे था। गांव में सीधा रास्ता न होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि अपने घोठा से युवक घर जा रहा था रेलवे लाइन पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह बरहज से सलेमपुर जा रही बरहजिया ट्रेन की चपेट में आ गया ।
ट्रेन की चपेट में आ जान से भीमल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना किसी ने जीआरपी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया।
भीमल के मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे मंदबुद्धि पत्नी आशा और तीन वर्षीय मासूम बेटी मिनाक्षी को छोड़ गए हैं। घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
























































Leave a comment