Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की मौत। मचा कोहराम
घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर में शनिवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घोसी कस्बा खास निवासी रितेश चौहान पुत्र सदाबृक्ष ट्रैक्टर लेकर कारीशाथ की तरफ गया था। जब घोसी की तरफ आ रहा था, तो हांसापुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मौके पर पहुंची घोसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a comment