Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवरिया।लारउपनगर  में हरिजन बस्ती वार्ड में आज एक अचानक घटना घट गई , मेरी जानकारी के अनुसार छत के उपर खेल रहा एक 10 वर्षीय बालक अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास एवं परिवार के लोगों  में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवराज 10 पुत्र सिंटू कुमार अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया। बालक की हालत खराब देख  उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने  घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh