देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 161 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
देवरिया।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय आईटीआई/केंद्रीय विद्यालय परिसर, देवरिया में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 161 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिनमें 154 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह एवं 07 मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी देवरिया सदर, राजू मणि (एमएलसी प्रतिनिधि), अवधेश सिंह (एमएलसी प्रतिनिधि), पवन कुमार गुप्ता (प्रमुख, देवरिया सदर), सरिता प्रकाश (चेयरमैन, नगर पंचायत बैतालपुर), जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर एवं बैतालपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त दिनेश त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ) तथा राजेश सिंह श्रीनेत (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और नवविवाहित जोड़ों को सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।























































Leave a comment