अभाव और प्रभाव में समान थे कर्मयोगी पंडित राम किशोर त्रिपाठी
कादीपुर । स्थानीय संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर में संस्था का अध्यक्ष कर्मयोगी पंडित रामकिशोर त्रिपाठी जी की 15वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भावांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि पंडित जी को अभाव और प्रभाव दोनों स्थितियों में समान व्यवहार उन्होंने किया आगे उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी पंडित जी को ना माने लेकिन पंडित जी की विचारधारा अवश्य माने महाविद्यालय प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी ने कहा की पंडित जी का पूरा जीवन निर्बलों और असहयों की सहायता करना तथा संत मनीषियों का सम्मान करना उनके जीवन का अभीष्ट था।
इसके साथ साथ शिक्षा का दान कमजोर से कमजोर वर्ग के लिए शिक्षा उपलब्ध कराना उन्होंने अपने विद्यालयों के माध्यम से सुनिश्चित किया था डॉ0 अरविंद चतुर्वेदी ने पंडित जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी अजातशत्रु थे कोई उनका शत्रु नहीं था और समक्ष पड़ने पर अगर कोई शत्रु भी रहता था तो वह भी मित्रवत हो जाता था जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रमाशंकर मिश्रा ने अपने उदबोद्धन में पंडित जी के सदगुणों पर प्रकाश डाला और कहा कि जिस प्रकार समुद्र की बूंदे गिनी नहीं जा सकती उसी प्रकार समुद्र के सदगुण गिनाए नहीं जा सकते कार्यक्रम को महाविद्यालय के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल रशीद शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंटेंट श्री संतोष सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 कुंडीय वैदिक हवन से प्रारंभ हुई उसके उपरांत डॉ0 राकेश मालवीय के निर्देशन में उनके सहयोगी श्री अमन सिंह, श्री जन्मेजय, श्री अनुज सिंह, आदि ने अपनी सुमधुर सुरों से भावांजलि कार्यक्रम की प्रस्तुति की कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह के द्वारा हुआ अंत में आधार ज्ञापन प्राचार्य डॉ आर एन सिंह के द्वारा आगत अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर डॉ सुशील कुमार पांडे "साहित्येन्दु" प्रो0 अंग्रेज सिंह राणा प्राचार्य गनपत सहाय पीजी कॉलेज श्री अशोक तिवारी प्रमोद मिश्रा "छोटे मुन्ना" आनंद जायसवाल अध्यक्ष टाउन एरिया कादीपुर, कपिल मुनि पांडे , निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रोफेसर मदन मोहन सिंह, प्रोफेसर यस0 बी0 सिंह डॉ संजीव रतन गुप्ता, डॉ0 अशोक पांडे, डॉ0 करुणेश प्रकाश भट्ट , डॉ0 रवींद्र मिश्रा, डॉ0 राजेंद्र मिश्रा ,डॉ0 वंदना मिश्रा, डॉ0 कुमुद राय, सुश्री दीपा मिश्रा, डॉ0 सुरेंद्र प्रताप तिवारी , दीपक तिवारी ,संजय मिश्रा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उपर्युक्त भावांजलि कार्यक्रम में रही




















































Leave a comment