24 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था भविष्य के भारत की स्वर्णिम सपना है - स्वदेशी जागरण मंच
आजमगढ़ । स्वावलंबी भारत का निर्माण स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन एवं उनके प्रयोग में ही निहित है।
दिनांक 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अधिकारी प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन कश्मीरी लाल ने अपने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया की 24 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था भविष्य के भारत की स्वर्णिम सपना है जिसमें प्रत्येक रोजगार युवा अपनी युवा शक्ति स्वदेशी उत्पादन व व्यवसाय से स्वयं को जोड़कर पूर्ण कर सकता है ।करतालपुर आजमगढ़ स्थित होटल प्ले टिग परफेक्ट के सभागार में समाज के प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने उनका यह भी आवाहन किया, कि जब भारत के अधिसंख्य लोग स्वदेशी अपनाने, स्वदेशी बनने की भावना का दृढ़ संकल्प लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति जो बेरोजगार होकर अभाव का जीवन जीता है, से लेकर आर्थिक रूप से संपन्न उद्यमियों के बीच यह संदेश प्रचारित करेंगे कि भारत आर्थिक रूप से विश्व गुरु तभी बनेगा जब हम अपनी जीवन शैली ,विचार व व्यवहारमें स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन विक्रय व अंगीकरण करने के साथ घर-घर में उनका उपभोग करने लगेंगे।
कोई विचार क्रांति राष्ट्रीय स्तर पर तभी मूर्त रूप लेती है जब उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान होता है ,अब समय आ गया है कि हम प्रत्येक व्यक्ति जन जागरण के रूप में बेरोजगार युवाओं में विभिन्न कार्यक्रमों ,कार्यशालाओं व संपर्कके माध्यम से उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में उनके साथ स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण ,कुटीर उद्योग परक वस्तुओं के उत्पादन विक्रय एवं उनके वैश्विक पहचान दिलाने में पर निर्भर करती है।
इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच गोरक्ष प्रांत संयोजक धीरज राय ,सेवा भारती के प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर ,आर्यमगढ विभाग प्रचारक दीनानाथ ,जिला सहकार्यवाह गौरव अग्रवाल ,नगर कार्यवाह डाक्टर पारिजात बरनवाल ,स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक राम प्रकाश त्रिपाठी, व्यवसाई समाजसेवी आदित्य नारायण वर्मा,अंबुज मिश्र,बीरू सिंह,सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष जयप्रकाश राय एडवोकेट एवं अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोरक्ष प्रांत के स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक ईश्वर चंद्र बरनवाल द्वारा किया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



















































Leave a comment