वन महोत्सव के अवसर पर बरहज में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
देवरिया, 01 जुलाई 2026।वन प्रभाग देवरिया के अंतर्गत बरहज रेंज द्वारा काली मंदिर, मोहाब, बरहज परिसर में वन महोत्सव-2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा आम, नीम, पीपल, पाकड़ एवं बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपयोगी पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर "आम बढ़ाओ – आम आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत आम के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्री हरीश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बरहज के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन दरोगा श्री राज सिंह, वन दरोगा श्री राजकुमार सिंह, वनरक्षक श्री गोविंद यादव एवं श्री अयूब वनरक्षक सहित बरहज रेंज के समस्त वन कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



























































Leave a comment