Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिद्धि विनायक सोलर एजेंसी एवं गिफ्ट एण्ड इलेक्ट्रॉनिक सेन्टर का भब्य उद्घाटन

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर बाजार स्थित श्री शंकर जी इंटर कालेज  मुख्य द्वार के पास सोमवार को दिन में लगभग बारह बजे क्षेत्रीय सम्भ्रांत जनों की गरिमामई उपस्थिति में सिद्धिविनायक सोलर एजेंसी एवं सिद्धिविनायक गिफ्ट एण्ड इलेक्ट्रॉनिक सेन्टर का उद्घाटन पंडित कमल नारायण मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार के उच्चारण के माध्यम से  मुख्य अतिथि नन्हू सिंह एडवोकेट के कराम्बुज द्वारा फीता काट कर करतल ध्वनि के बीच भब्य उद्घाटन किया गया। प्रोपराइटर डॉ रण विजय सिंह ने कहा कि अब क्षेत्रीय जनों को सोलर पैनल खरीदने के लिए बड़े-बड़े शहरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। ग्राहकों को हमारे तरफ से उचित दर पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर डा0बृजेन्द्र सिंह,कृपा शंकर सिंह, अश्विनी पांडेय, शैलेन्द्र सिंह यादव,पवन सिंह,अतुल सिंह,धीरज मिश्र,आलोक सिंह,सुमंत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जुल्फेकार हसन रिजवी,पीयूष सिंह, नवीन सिंह,रत्नेश सिंह,लल्लू सिंह,जुबेर अहममद बखरावी, अखिलेश सिंह,गुल्लू यादव, राजेश गुप्ता , कृष्ण कांत सिंह एडवोकेट,सुनील दूबे आदि सम्मानित जन उपस्थित थे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh