Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉक्टर सुभाष चंद्र पांडे बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पियूष त्रिपाठी ने संभाली जालौन जिले की कमान

•आइडियल पत्रकार संगठन का बड़ा निर्णय, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ।
•पीयूष त्रिपाठी जिला अध्यक्ष जालौन बनाए गए। 
आजमगढ़/जौनपुर | आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आज बताया कि जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडेय को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचारविमर्श करने के उपरांत किया गया है। अजय कुमार मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि श्री पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  बताया कि युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार पीयूष त्रिपाठी को जालौन जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh