खंड विकास अधिकारी ने अपने पुत्र के पांचवे जन्मदिन पर बांटे 700 कम्बलें
मुहम्मदपुर ,आजमगढ़। मुहम्मदपुर क्षेत्र के गम्भीरपुर निवासी व जनपद बहराइच के विकास खण्ड चितौरा में तैनात खण्ड विकास अधिकारी सुबास चंद्र अपने पुत्र सरस चंद्र सरोज के पंचम जन्म दिवस पूर्व संध्या पर लगभग 700 गरीबों में कंबल और साल का वितरण किए। कड़ाके की ठंड में कंबल और साल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे । गरीब व मजलूम कंबल प्राप्ति के उपरांत सरस चन्द्र को आशीर्वाद दिए। कंबल वितरण के बाद वृक्षारोपण भी किया गया । कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है ।। मनुष्य का जन्म बड़े भाग्य से मिलता है इसलिए गरीबों की सेवा में हमेशा सबको निरंतर आगे रहना चाहिए। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस मौके पर मेरे द्वारा अपने पुत्र के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कंबल वितरण का जो कार्यक्रम हुआ वह क्षेत्र में चर्चा का विषय है । इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील आनंद, राम सुधार सरोज, अशोक यादव, रामजीत सरोज, बृजेश गुप्ता, मोहम्मद राशिद, नीरज मौर्य, शशिकांत उपाध्याय, संदीप सोनी, अरविंद सरोज, सतीश सरोज, सूरज सरोज, अध्ययन सरोज, रौनक सरोज, सूरज मौर्य, दुर्गेश यादव, शाह फैसल, सुरेंद्र उपाध्याय, राजू यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।





















































Leave a comment