National News / राष्ट्रीय ख़बरे

बिलारमऊ में ट्रस्ट भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, हाई कोर्ट के अधिवक्ता नायाब अहमद बोले– निर्णायक लड़ाई तक पीछे नहीं हटूंगा

बिलारमऊ, आज़मगढ़।
ट्रस्ट की भूमि को एक निजी फर्म के हाथों बिक जाने के विरोध में शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नायाब अहमद भी शामिल रहे।
रविवार को उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नायाब अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि,
“मैं पूर्ण रूप से विश्वासमंद, सच्चे और निष्पक्ष पत्रकार साथियों के माध्यम से यह बताना चाहता हूँ कि मैं पेशे से एक वकील हूँ और लड़ाई छोड़ना मुझे नहीं आता। राम–जानकी ट्रस्ट की भूमि की यह लड़ाई मैं पूरी मजबूती से लड़ूंगा और इसे निर्णायक स्थिति तक पहुँचाऊंगा।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों ने जब विवादित भूमि की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों के बारे में सवाल किया, तो अधिवक्ता नायाब अहमद ने बताया कि शनिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद से उस स्थान पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह भूमि पूर्व में राम–जानकी ट्रस्ट की थी, जिसे गलत तरीके से फर्म को बेच दिया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है और आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh