Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.165 किलो गांजा के साथ गाजा तस्कर गिरफ्तार

देवरिया।जनपद में अपराध एवं  मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलोग्राम 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी कोतवाली श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
विगत रात्रि रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग पर पुलिस टीम ने अभियुक्त रामप्रवेश कुमार निवासी रामनाथ देवरिया  को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh