Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने तमसा नदी के तट पर एक विशेष स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान चलाकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण किया प्रस्तुत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की एक मिशाल पेश करते हुए, मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने तमसा नदी के तट पर एक विशेष स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान चलाकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

 शिवाला घाट स्थित तमसा नदी के तट का कचरा एकत्र कर की सफाई की। इस कार्य ने न केवल नदी तट की सुंदरता वापस लौटाई, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का भी प्रयास किया। साथ ही, कैडेट्स ने हरियाली बढ़ाने की दिशा में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संतुलन में योगदान दिया।

 

महाविद्यालय की एनसीसी की कैडेट इंचार्ज ऑफिसर (सीटीओ) हर्षिता गुप्ता के नेतृत्व में चले इस अभियान में उन्होंने सभी को नदियों की स्वच्छता की सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण कराया। कैडेट प्रमुख प्रज्ञा मिश्रा ने देशभक्ति, सामाजिक दायित्व और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान कर सभी को प्रेरित किया।

 

इस पुनीत कार्य में कैडेट्स शालू, गरिमा, निशा, सोनम, शालिनी, प्रेमलता, मोनिका, मानसी, ऐश्वर्या, श्वेता, प्रियंका और प्रिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभासद अजीत निषाद ने भी इस पहल में अपना सहयोग प्रदान किया।

यह अभियान यह दर्शाता है कि युवा शक्ति जब जागृत होती है, तो न केवल पर्यावरण बचता है, बल्कि एक स्वस्थ व सुंदर समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त होता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh