विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा धूमधाम से मनाया तुलसी पूजन दिवस
बिलरियागंज /आज़मगढ़ विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा शनिवार को आज़मगढ़ में धूमधाम से तुलसी पूजन दिवस मनाया गया ।
25 दिसम्बर को नगर के गिरिजाघर चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर
विधिवत तुलसी माता का पूजन अर्चन करते हुए आरती की गई ।
आरती के उपरांत बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।
पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को तुलसी पौधा वितरित करते हुए इस दिवस के बारे में लोगों को जागरूक किया गया ।
विहिप के विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने हिन्दू समाज से आग्रह किया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को हिन्दू समाज द्वारा तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाए ।
जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ऐसा पौधा है जो 200 से अधिक रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है साथ ही साथ घर के परिवेश में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखने में सहायक होता है।
इस अवसर पर दीनानाथ सिंह,आशीष गोयल,पवन जी,दीपू जी,रमेश अग्रवाल,छाया अग्रवाल,गौरव रघुवंशी,कुंवर गजेंद्र,शशांक तिवारी,उत्कर्ष सिंह,अरविंद अग्रवाल, लअरविंद मोदनवाल,संजीव डालमिया,सूरज निषाद,हिमांशु राज,रेखा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल,पल्लवी,पूजा,गिरीश पांडेय,नीरज सिंह,गोपाल राय,चंद्रकेश गोंड़ ,राघवेंद्र,मिथुन निषाद,अभी निषाद,गौरव गुप्ता,रजनीश,हर्ष,शुभम,रवि, चंदन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे























































Leave a comment