Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्रावण के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया।बरहज,श्रावण मास के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से मंदिर परिसर एवं आसपास का वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

क्षेत्र के बाबा दूधेश्वर नाथ छोटी काशी रुद्रपुर, बाबा महेंद्रनाथ महेन, नीलकंठ महादेव मंदिर बरहज, शिव मंदिर पैना, सोनाड़ी शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

कई शिवभक्त कांवड़ में पवित्र जल भरकर पैदल विभिन्न शिवालयों तक पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

श्रावण के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, क्षेत्र में अमन-चैन तथा देश की खुशहाली की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसरों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh