आल इंडिया कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए श्रेयम तिवारी
कादीपुर, सुल्तानपुर : नगरपंचायत कादीपुर के निवासी व संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में बीएड विभाग के कार्यालय अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी के छोटे पुत्र श्रेयम तिवारी ने आल इंडिया कम्पनी सेकेट्री परीक्षा में अण्डर 06 रैंक से सी.यस. प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी 2026 को घोषित हुआ। बताते चलें कि आल इंडिया कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा (सी.यस.इक्जाम) भारत में आई.सी.यस.आई. (ICSI) द्वारा आयोजित की जाती है। यह एक प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्स है, जो कंपनी लॉ, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कॉम्प्लायंस, फाइनेंस आदि में विशेषज्ञता प्रदान करता है। जिसे अक्सर "सी.यस." कहा जाता है। दिसम्बर-2025 सेशन के सी.यस. प्रोफेशनल और सी.यस. इक्सक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2026) घोषित किया गया।श्रेयम तिवारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरू जनों व माता पिता एवं परिवार के सदस्यो के सहयोग व आशीर्वाद का प्रतिफल बताया है। श्रेयम की उत्कृष्ट सफलता पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, प्रबन्धक सौरभ त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, सत्या माइक्रो के सीइओ विवेक तिवारी, डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी, नगरपंचायत अध्यक्ष कादीपुर आनन्द जायसवाल, योगेन्द्र तिवारी व मित्रों तथा शुभचिंतकों आदि के द्वारा हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना आशीष प्रदान किया गया।
























































Leave a comment