बाहुबली पूर्व सांसद ने दिखाई ताकत, प्रशासन के हाथ पांव .......
अंबारी। गणतंत्र दिवस पर किसानों की तरफ से कृषि बिल के विरोध में आयोजित ट्रैक्टर रैली के समर्थन में अंबारी में तमाम बंदिशों के बाद भी ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर कई जगह तनाव की स्थिति बनी रही। वही पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अपने अम्बारी आवास दीदारगंज रोड से ट्रैक्टर रैली अम्बारी चौक पर ले जाने पर प्रशासन ने रोक दिया ।
फूलपुर क्षेत्र के अंबारी बाजार में पूर्वांचल के कद्दावर नेता पूर्व सांसद सपा नेता रमाकांत यादव के नेतृत्व में गांव गांव से सैकड़ो ट्रैक्टर पर किसान अम्बारी बाजार आ गए । ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर प्रशासन से नोंक झोंक भी हुई ।
बता दें कि प्रशासन ने पहले से ही ट्रैक्टर रैली के साथ ही किसी भी रैली को बिना अनुमति के नहीं निकालने की हिदायत दी थी , और जनपद में धारा 144 लागू होने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों की संख्या में लोग सपा के झंडे के साथ ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के अम्बारी आवास पर जमा हो गए। प्रशासन के लोग सुबह 8 बजे ही अम्बारी पहुच गए । अम्बारी चौक पर कई थानों की पुलिस तैनात हो गयी । पुलिस और लोगों के बीच आमना-सामना होता रहा । पुलिस ने बेतरतीब ढंग से अम्बारी चौक पर जबरदस्ती ट्रक वालो खड़ा करवा दिया । जिससे माहुल रोड , फूलपुर रोड , शाहगंज रोड और दीदारगंज रोड जाम हो गया । और घंटों बाजार में जाम लगा रहा , जिससे बलिया लखनऊ राजमार्ग पूरी तरह से घंटो जाम रहा। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए लोगो को बीच मे किसानों की ट्रैक्टर रैली सम्बोधित करते हुए अम्बारी चौक पर पहुचे । जहाँ प्रशासन पहले से किसान ट्रैक्टर रैली रोकने के किए पहले से तैयार था ।
इस दौरान एसडीएम फूलपुर रविंद्र सिंह , तहसीलदार नवीन प्रसाद , क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने पूर्व सांसद रमाकान्त यादव को ट्रैक्टर रैली को आगे न बढ़ाने के लिए समझाते रहे । प्रशासन की सख्ती और मिजाज को ध्यान में रखते हुए फूलपुर रोड पर ट्रैक्टर रैली को लाकर उपजिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह के कहने पर रैली को समाप्त करने की घोषणा कर दी । वही पूर्व सांसद रमाकान्त ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हु , यहाँ पर तैनात प्रशासन भी किसान के बेटे है । इस हम आपस मे टकराव नही चाहते है । किसानों के हित के लिए हंमे हफ़्तों अगर सड़क पर बैठकर अनशन करना होगा तो करेंगे । मोदी और योगी किसानों का दर्द क्या जाने । किसानों का दर्द तो केवल किसान और किसान का बेटा ही जानेगा ।
कोतवाल फूलपुर रत्नेश कुमार सिंह , थानाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी , पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं कई थानों की फोर्स के साथ ट्रैकटर रैली को बिना अनुमति के नहीं निकलने देने को लेकर मौके पर मौजूद रही वही जाम में फंसे लोगों की फजीहत होती रही।























































Leave a comment