खेलों से होता है व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास : प्रो. अर्जुन मिश्र
बी.आर.डी. बी.डी.पी.जी. कॉलेज बरहज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह सम्पन्न
देवरिया।स्थानीय बी.आर.डी. बी.डी.पी.जी. कॉलेज, आश्रम बरहज, देवरिया में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह सत्र 2025–26 का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण, गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में बुधवार को सम्पन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. अर्जुन मिश्र, प्राचार्य, सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यार्थी जीवन में खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने की। बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की प्रशंसा अर्जित की।
*बालक वर्ग के परिणाम:-*
400 मीटर दौड़: प्रथम– अभिषेक पाठक (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर), द्वितीय– सूरज कुमार (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर), तृतीय– अभिषेक यादव (बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर)
*चक्का क्षेपण:* प्रथम– आदित्य कुमार, द्वितीय– अमित कुमार यादव, तृतीय– आदित्य यादव
जेवलिन थ्रो: प्रथम– आदित्य यादव, द्वितीय– प्रदीप कुमार, तृतीय– आदित्य कुमार
*100 मीटर दौड़:* प्रथम– डॉ. अब्दुल हसीब, द्वितीय– प्रो. केशव यादव, तृतीय– डॉ. संजीव जायसवाल
*लंबी कूद:* प्रथम– अभिषेक पाठक, द्वितीय– सूरज कुमार, तृतीय– किशन कुमार
*800 मीटर दौड़:* प्रथम– मोहन यादव, द्वितीय– रितेश यादव, तृतीय– सूरज कुमार
*1500 मीटर दौड़:* प्रथम– अभिषेक यादव, द्वितीय– मोहन यादव, तृतीय– रितेश यादव / विपिन कुमार
*बालिका वर्ग के परिणाम:-*
*400 मीटर दौड़:* प्रथम– सोनी विश्वकर्मा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय– पूनम सोनकर, तृतीय– अमित सरोज
*चक्का क्षेपण:* प्रथम– शांति भारती, द्वितीय– अदिति राजभर, तृतीय– रेखा चौहान
*जेवलिन थ्रो:* प्रथम– अदिति राजभर, द्वितीय– शांति भारती, तृतीय– प्रियंका चौहान
*लंबी कूद:* प्रथम– पुष्पा सोनकर, द्वितीय– शांति भारती, तृतीय– रेखा चौहान
क्रीड़ा समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्षा पाण्डेय, खुशी महेश्वरी, अदिति राजभर, संजना कुशवाहा, रीना चौधरी एवं वर्षा पाठक ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर समां बाँध दिया।
*सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार:-*
*बालक वर्ग:* रितेश कुमार यादव (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर)
*बालिका वर्ग:* अदिति राजभर (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर)
समारोह के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रो. अर्जुन मिश्र, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. शम्भुनाथ तिवारी एवं क्रीड़ाधीक्षक श्री उमेश द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया, जबकि मंच संचालन में गायत्री गिरीश मिश्र ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. आरती पाण्डेय, प्रो. सूरज प्रकाश पाण्डेय, प्रो. विनीत कुमार पाण्डेय, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. अरविन्द पाण्डेय ‘अनुज’, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. मंजू यादव, डॉ. प्रभु कुमार, डॉ. हसीब, डॉ. धनन्जय तिवारी, डॉ. विवेकानंद पाण्डेय, डॉ. सज्जन कुमार, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. प्रज्ञा तिवारी, कु. कंचन तिवारी, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, नागेन्द्र यादव ‘चिल्लू’ सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहीं।
























































Leave a comment